फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: छुट्टा पशु से टकराकर ई-रिक्शा पलटा, पतंग विक्रेता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। शाहबाद रोड पर महाराणा प्रताप चौक के निकट मंगलवार देर रात छुट्टा पशु से टकराकर ई-रिक्शा पलटने से उसके नीचे दबकर पतंग विक्रेता मोहम्मद अब्बास (40) की मौत हो गई। नगर के मोहल्ला अंसारियान निवासी मोहम्मद अब्बास की नगर के ही मोहल्ला रैली चौक में पतंग की दुकान है।
विज्ञापन

बुधवार को जश्ने ईदे मिलादुन्नबी होने की वजह से वह मंगलवार शाम को ही दुकान का सामान लेने के लिए मुरादाबाद गए थे। मंगलवार रात लगभग नौ बजे वह ई- रिक्शा से मुरादाबाद से बिलारी आ रहे थे। ई-रिक्शा को उनके मोहल्ले का ही अरहान अली नामक युवक चला रहा था।
नगर में महाराणा प्रताप चौक के निकट पहुंचने पर सामने से आ रहे छुट्टा पशु से टकराकर ई-रिक्शा पलट गया। ई-रिक्शा चालक अरहान अली सड़क पर गिर गया, जबकि मोहम्मद अब्बास ई-रिक्शा के नीचे दब गए। ई-रिक्शा चालक ने भागकर अब्बास के घर सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने अब्बास को ई-रिक्शा के नीचे से निकाला और उपचार के लिए निकट में ही एक निजी चिकित्सक के पास ले गए। निजी चिकित्सक ने जांच के बाद अब्बास को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने इस हादसे की कोई सूचना पुलिस को नहीं दी।
विज्ञापन


ई-रिक्शा चालक के अनुसार रात में सड़क पर सामने से एक पशु भागता हुआ आ गया था। पशु से टकराकर ई-रिक्शा सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। मृतक पतंग विक्रेता मोहम्मद अब्बास अपने परिवार की गुजर बसर का अकेला सहारा थे। परिवार में पत्नी अमीर जहां के अलावा बेटा मोहम्मद शयान नौ वर्ष और बेटी उम्मे कुलसूम पांच वर्ष है। बुधवार सुबह मोहल्ला अब्दुल्ला पूर्वी के कब्रिस्तान में पतंग विक्रेता मोहम्मद अब्बास का दफीना कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें