मुरादाबाद। किशोरी से छेड़खानी के मामले में पॉक्सो एक्ट-दो की विशेष न्यायाधीश छाया शर्मा ने मुलजिम राम उर्फ रामू को दोषी करार देते हुए चार साल की कैद की सजा और 34 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन
पीड़ित किशोरी की मां ने छह दिसंबर 2018 को कटघर थाने में दस सराय डबल फाटक निवासी राम उर्फ रामू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें महिला ने बताया कि आरोपी ने घर में घुसकर उसकी नाबालिग बेटी के साथ छेड़खानी की। विरोध करने पर आरोपी धमकी देकर भाग गया था। इस मामले की सुनवाई पॉक्सो एक्ट कोर्ट दो की विशेष न्यायाधीश छाया शर्मा ने बुधवार को दोनों पक्षों को सुनने के बाद फैसला सुनाया। अदालत ने मुलजिम को चार साल की कैद और 34 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।