मुरादाबाद। विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो कोर्ट-01) रेशमा चौधरी की अदालत ने बुधवार को किशोरी से दुष्कर्म के मामले में मुलजिम गौरव को दोषी करा दिया है। अदालत ने दोषी को दस साल की कैद और 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।
बिलारी थानाक्षेत्र में रहने वाली पीड़िता किशोरी के पिता ने 26 जून 2018 ने बिलारी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें उसने बताया कि बिलारी के करावर निवासी गौरव ने उसकी बेटी के साथ मिलक नंगलिया जट गांव के जंगल में दुष्कर्म किया है। इस मामले की सुनवाई विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो कोर्ट-01) रेशमा चौधरी की अदालत में चली। अदालत ने बुधवार को दोनों पक्षों को सुनने के बाद मुलजिम गौरव को दोषी करार देते हुए दस साल की कैद और 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।