फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: आर्थिक विकास को रफ्तार देगी फोरलेन

Fri, 27 Jun 2025 02:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी। बृहस्पतिवार को कुंदरकी विधायक रामवीर सिंह ने डींगरपुर रतनपुर कंला पाकबड़ा मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के कार्य का भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। लोक निर्माण विभाग की इस परियोजना की स्वीकृत लागत 3995.58 लाख रुपये और स्वीकृत लंबाई 12.900 किलोमीटर है।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि यह फोरलेन रोड औद्योगिक क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा होगा जिससे व्यापार और उद्योग को बढ़ावा मिलेगा। सड़क खस्ताहाल होने के कारण इस औद्योगिक क्षेत्र जिस तरह से विकसित होना चाहिए था वह नहीं हो पाया।
विधायक बोले कि मुरादाबाद जिले के विकास के लिए यह एक महत्वपूर्ण कदम है। आने वाले समय में यह मार्ग मुरादाबाद के आर्थिक विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। विधायक ने आगे कहा कि बेहतर सड़कें विकास का कारक होती हैं और निवेश का आधार बनती हैं। शिलान्यास कार्यक्रम में लोनिवि के अधिशासी अभियंता सुनील प्रकाश, सहायक अभियंता सोमपाल सिंह और सुधीर कुमार, डिपो मैनेजर अनिल कुमार शर्मा, ब्लॉक प्रमुख पति गुलाम जिलानी, मंडल अध्यक्ष बबलू सिंह जाटव और संजय कश्यप, नसीम खान, अरविंद ठाकुर, कुलदीप ठाकुर, ब्रजेश कुमार लोधी, हाजी अकरम, हाजी सलीम, ग्राम प्रधान विक्रम, असलम, नजाकत अली, आकिल प्रधान, उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें