टांडा (रामपुर)। आचार संहिता का पालन करने के लिए वाहन चेकिंग के दौरान कोतवाली पुलिस ने वाहन से चार लाख रुपये बरामद किए हैं। पुलिस ने धनराशि को जब्त कर लिया है। साथ ही अग्रिम कार्रवाई के लिए उच्च अधिकारियों को सूचित कर दिया गया।
नगर में कोतवाली पुलिस द्वारा विधानसभा चुनावों में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कोतवाली क्षेत्र में भ्रमण और वाहन चेकिंग की जा रही है। इसी क्रम में शुक्रवार दोपहर भारी पुलिस बल के साथ प्रभारी निरीक्षक गौरव सिंह वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी बीच उन्हें बाजपुर की ओर से आते हुए एक वाहन को रोका। जिसकी तलाशी लेने पर उसमे से चार लाख रुपये नकद बरामद हुए। जब पुलिस ने कार चालक अजीत सिंह निवासी इमरता फार्म ग्राम अकबराबाद से रुपयों के बारे में जानकारी की तो वह बताने में असमर्थ रहा। इस पर पुलिस ने रुपये जब्त कर उसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी है। संवाद