फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

 कुदरत का कहर,  दो महिलाओं समेत चार की मौत

Tue, 07 Jun 2016 11:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
आंधी
विज्ञापन
 जिले में कुदरत के कहर से सोमवार को जमकर कहर बरपाया। ठाकुरद्वारा थानाक्षेत्र के गांव गंझेड़ा आलम के जंगल में आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। जबकि भगतपुर के गांवों में तेज हवा के साथ आई बारिश में चार मकान गिर गए। जिसके मलबे में दबकर दो महिला और एक युवक मौत हो गई। इनके अलावा पशु भी जख्मी हो गए। 
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के गांव गंझेड़ा आलम का मनोज कुमार (18) पुत्र जोधा सिंह पशुओं के लिए चारा लेने के लिए जंगल गया था, जबकि थाना भगतपुर के गांव बुढ़ानपुर निवासी प्रीतम सिंह पुत्र चुन्नी सिंह ढेला नदी के पास अपने पालेज के खेत पर आया था।

अचानक बारिश शुरू होने पर दोनों वहां ढेला नदी के बीच में खेत में स्थित झोपड़ी में बचाव के लिए बैठ गए। कुछ देर बाद आसमान में बिजली कड़की और झोपड़ी पर गिर गई। बिजली गिरने से मनोज कुमार और प्रीतम सिंह की मौत हो गई। पास में ही मनोज कुमार के चाचा तेजपाल सिंह पशु चरा रहे थे। वह झोपड़ी में आग की लपटें देखकर दौड़कर पहुंचे। लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी पर दोनों के परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची। तहसीलदार शिव नारायण शर्मा ने घटना की जानकारी डीएम को भेज दी है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता की जाएगी। 
विज्ञापन


उधर गांव गोपीवाला में आंधी और बारिश के दौरान भूप्रकाश उर्फ बब्लू पुत्र रामकिशोर की पशुशाला की छत गिर गई, जिसमें पशु घायल हो गए। इसी गांव के आबिद अहमद पुत्र सूखा के घर की दीवार गिर गई, जिससे वह घायल हो गया। उसे काशीपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर नगर के वार्ड तीन में शकीला पत्नी अख्तर हुसैन के घर पर बारिश के दौरान पड़ोसी इस्तयाक हुसैन के मकान की दीवार गिरने से उसका पूरा घर मलबे में तब्दील हो गया। इसी मोहल्ले के अकबर अली के घर का गेट भी गिर गया, जबकि बारिश आंधी में तहसील ठाकुरद्वारा का गेट उखड़ गया। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें