फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामला ना तो मंदिर का है और ना ही रामचंद्र जी का, मुद्दा चुनाव का है: आजम खां

Thu, 22 Nov 2018 03:13 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर
विज्ञापन
आजम खां - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पूर्व मंत्री आजम खां ने संसद में कानून बनाकर राम मंदिर मामले का हल निकालने के सवाल पर कहा है कि जब तक यह मामला अदालत में है, कोई कानून नहीं बन  सकता है। उन्होंने कहा कि यह मामला ना तो मंदिर का है और ना ही रामचंद्र जी का। यह मामला चुनाव का है।  
विज्ञापन


राम मंदिर निर्माण को लेकर  विश्व हिंदू परिषद की अयोध्या में धर्मसभा के कार्यक्रम और लाखों राम भक्तों के जुटने के सवाल पर आजम खां ने कहा कि बस मुसलमानों के खून से न बनाएं, बाकी जैसा चाहें करें।  

हम तो कानून को मानेंगे, सुप्रीम कोर्ट के फैसले को मानेंगे। हमने पहले भी उन्हें कभी नहीं रोका। दिल्ली में साधु-संतों के साथ कई लाख लोग जमा होने पर आजम खां ने कहा कि पिछले दिनों एक बात आई थी कि अब संघर्ष नहीं संग्राम होगा। 
विज्ञापन


तब भी हमने कहा था कि मुसलमानों का नाम हटा दिया जाए इस संग्राम से। मुसलमान 6 दिसंबर के संग्राम में भी शामिल नहीं थे । कानून की बात आपने नहीं मानी । कौन अदालत, कौन कानून आपको रोक सकता है।
Trending Videos
विज्ञापन

 सरकार आपकी है और आने वाली सरकारें भी आपकी होंगी। खुला मैदान है जो चाहे करिए। अगर बिना किसी वजह जमा हो रहे हैं कि मुसलमानों के खून से राम मंदिर का गारा बनाएंगे तो बुरी बात है। 

आप दिल्ली में क्यों जमा हो रहे हैं, अयोध्या में क्यों नहीं जमा होते । वहां राम मंदिर बन रहा हैं और वहां राम मंदिर एक नहीं अनेक हैं सब यही कहते हैं कि राम यहां जन्मे हैं हर जगह भव्य मंदिर बनाएं।  हम आप से यह कहते हैं लेकिन अयोध्या में करे दिल्ली में नहीं और अगर दिल्ली में आप यह कर रहे हैं तो यह राजनीतिक नौटंकी है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें