फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: उपकरणों के भौतिक सत्यापन के लिए समिति का गठन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। हिंदू कॉलेज में वनस्पति विज्ञान विभाग के लेखा-जोखा के सत्यापन के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन कर दिया गया है। प्राचार्य का कहना है कि समिति को पांच दिन में रिपोर्ट सौंपनी है।
विज्ञापन

सोमवार को विभागाध्यक्ष प्रो. अनामिका त्रिपाठी के सेवानिवृत्त होने के बाद चार्ज और सत्यापन को लेकर विवाद शुरू हो गया है। प्राचार्य के कहने पर वरिष्ठ शिक्षक ने चार्ज तो ले लिया, लेकिन उपकरणों व लेखा-जोखा का सत्यापन नहीं हो सका। इसके लिए प्राचार्य ने समिति के गठन की बात कही थी। बृहस्पतिवार को प्राचार्य प्रो. सत्यव्रत सिंह रावत ने तीन सदस्यीय समिति बनाई है, जिसमें सेवानिवृत्त प्रोफेसर वीके त्यागी को संयोजक बनाया गया है।
वहीं वनस्पति विज्ञान विभाग की प्रो. बीना कुमारी और जंतु विज्ञान विभाग के प्रो. जेके पाठक को सदस्य बनाया गया है। प्रो. सत्यव्रत सिंह रावत ने बताया कि इस समिति से सिर्फ विभाग में उपलब्ध स्टॉक रजिस्टर, उपकरणों व अन्य सामग्री का भौतिक सत्यापन करवाया जाएगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त प्रो. अनामिका त्रिपाठी के लिए भी समिति गठन की जानकारी के लिए पत्र जारी किया गया है, ताकि वह समिति के निर्देशन में विभागीय एवं विभिन्न परियोजनाओं में क्रय किए गए उपकरण व समस्त सामग्री के भौतिक सत्यापन में सहयोग करें। इसके साथ ही विभागीय प्रभारी प्रो. जीके शर्मा को विधिवत सूची सौंपने के बाद उन्हें भी सूची प्रेषित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें