फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: सरकारी पेड़ काटने से रोकने पर वनकर्मियों पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। गांव मुकारमपुर में सरकारी पेड़ काटने से रोकने पर एक ग्रामीण ने अपने तीन पुत्रों के साथ मिलकर दो वन कर्मियों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।
विज्ञापन

हमले में दोनों कर्मी घायल हो गए। इसमें से एक कर्मचारी की हालत गंभीर है। उसका मेरठ में उपचार चल रहा है। वन दरोगा की ओर से पिता-पुत्रों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
वन दरोगा रणवीर सिंह ने बताया कि मंगलवार की रात्रि लगभग एक बजे मुखबिर ने सूचना दी कि मुकारमपुर के जंगल में कुछ लोग नदी किनारे खड़े शीशम के पेड़ काट रहे हैं। चौकीदार गंगासरन व दैनिक कर्मी परम सिंह को मौके पर भेजा गया। वहां मुकारमपुर गांव निवासी सोनाथ अपने पुत्रों कुलदीप, विकास व गुरमीत के साथ शीशम के पेड़ काट रहा था। वन कर्मचारियों ने उनको पेड़ काटने से रोका तो उन्होंने गाली-गलौच करते हुए धारदार हथियार से हमला कर दिया।
विज्ञापन

धारदार हथियार के हमले में दैनिक श्रमिक परम सिंह के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। जबकि गंगासरन भी घायल हो गया। वन दरोगा ने दोनों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। प्रभारी निरीक्षक बालेंद्र कुमार ने बताया कि वन दरोगा रणवीर सिंह की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें