फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: अन्य केंद्रों के लिए<bha>--</bha>चेक बाउंस मामले में अभिनेत्री अमीषा पटेल कोर्ट में तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। चेक बाउंस मामले में अदालत ने अभिनेत्री अमीषा पटेल को तलब किया है। मुरादाबाद के अतिरिक्त न्यायालय (138 एनआई एक्ट) ने उन्हें अगले साल नौ जनवरी को कोर्ट में पेश होने के आदेश दिए हैं। कटघर के डबल फाटक निवासी एवं ड्रीम विजन इवेंट कंपनी के मालिक पवन कुमार वर्मा ने 19 दिसंबर 2017 को अदालत में अभिनेत्री अमीषा पटेल और अन्य के खिलाफ परिवाद दाखिल किया था जिसमें उन्होंने अभिनेत्री अमीषा पटेल और अहमद शरीफ, सुरेश परमार, राजकुमार गोस्वामी पर 11 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया था। 16 नवंबर 2017 को एक शादी समारोह में डांस के लिए अमीषा पटेल को बुलाया गया था। दिल्ली रोड स्थित होलीडे रीजेंसी होटल में आयुष अग्रवाल की शादी समारोह में अमीषा पटेल को चार गानों पर डांस करना था। इसके लिए अमीषा पटेल को तय 11 लाख रुपये एडवांस में दिए गए थे। आरोप है कि रकम लेने के बाद भी अमीषा पटेल शादी समारोह में नहीं आई थीं। यह रकम पीआर कंपनी के मालिक राजकुमार गोस्वामी के माध्यम से अभिनेत्री के पर्सनल असिस्टेंट सुरेश परमार और अहमद शरीफ को दी गई थी।
विज्ञापन

पवन वर्मा ने बताया कि इस मामले में दिसबंर 2024 को अमीषा पटेल के खिलाफ वारंट जारी किया गया तो उन्होंने समझौता कर लिया और 14 लाख रुपये वापस करने पर सहमति बन गई थी। पवन को छह लाख रुपये नकद दिए गए। साथ ही 31 दिसंबर 2024 को दो लाख रुपये का चेक दिया गया। लेकिन बैंक में चेक बाउंस हो गया। इसके बाद उन्होंने अमीषा पटेल और उनकी कंपनी के लोगों से संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया। इसके बाद पवन कोर्ट चले गए। इस मामले में अतिरिक्त न्यायालय (138 एनआई एक्ट) ने सुनवाई करते हुए अभिनेत्री अमीषा पटेल को तलब किया है। इस मामले में अब नौ जनवरी 2026 को सुनवाई होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें