कुंदरकी/मैनाठेर। महमूदपुर माफी कस्बे के समीप शुक्रवार की शाम बाइक सवार भाई-बहन को रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। हादसे में बहन की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक चला रहा भाई घायल हो गया। घटनास्थल पर पहुंची पुलसि ने युवती के शव को पंचनामा कराकर परिजनों को सौंप दिया।
कुंदरकी नगर के मोहल्ला तकिया निवासी शकील का पुत्र रेहान बाइक से अपनी बहन मुस्कान (22) के साथ महमूदपुर माफी रिश्तेदार के यहां पर शादी समारोह में शिरकत करने जा रहा था। जैसे ही वह महमूदपुर माफी कस्बे में पहुंचा, तभी पीछे से रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार मुस्कान की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक चालक रेहान घायल हो गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों ने किसी भी कानूनी कार्रवाई करने से मना कर दिया। मुस्कान तीन बहन और दो भाइयों में सबसे बड़ी थी। इस घटना से परिजनों बेसुध हैं। देर शाम में युवती के शव को सुपर्द-ए-खाक कर दिया गया।