फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटबाल : जेडएफए की एमपीएस पर 1-0 से जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। अस्मिता खेलो इंडिया व भारतीय खेल प्राधिकरण के समन्वय से आयोजित महिला फुटबाल लीग में शुक्रवार को दो मुकाबले खेले गए। जिला फुटबाल एसोसिएशन के संयोजन में एमपीएस के मैदान में दोनों मुकाबले खेले गए। अंडर-17 आयु वर्ग की इस लीग का पहला मैच ड्रॉ रहा। दूसरे मुकाबले में जिला फुटबाल एसोसिएशन (जेडएफए) की टीम जीती।
विज्ञापन


दूसरे दिन का पहला मुकाबला समर वैली और मेथोडिस्ट गर्ल्स इंटर कॉलेज के बीच हुआ। पहले हाॅफ में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने अच्छे मूव्स बनाए लेकिन गोल करने में सफलता नहीं मिली। समर वैली की आक्रामक पंक्ति की खिलाड़ी नैंसी की एक किक गोलपोस्ट से लग कर वापस आ गई। दूसरे हाॅफ में मेथोडिस्ट की खिलाड़ी ऐश्वर्या ने योजनाबद्ध तरीके से आक्रमण किए लेकिन गोल नहीं हो पाया। खेल के अंतिम पलों में समर वैली की खिलाड़ी माविया नूर ने शानदार किक लगाई लेकिन मेथोडिस्ट की गोलकीपर ने उसे लपक लिया। इस तरह यह मैच गोल रहित ड्राॅ पर खत्म हुआ।
दूसरा मैच जेडएफए और एमपीएस के बीच खेला गया। पहले हाॅफ में जेडएफए की खिलाड़ी वर्षा ने शानदार गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिलाई। दूसरे हाॅफ में भी जेडएफए के खिलाड़ियों ने अच्छे आक्रमण किए लेकिन एमपीएस की गोलकीपर इरम खान ने छह गोल बचाए। इस तरह जेडएफए ने मैच 1-0 से जीत लिया।
विज्ञापन

निर्णायक मंडल में माधुरी देवी, राजकुमारी, मो. फरमान, औरंगजेब आलम, सरताज मुमताज रहे। जिला फुटबाल एसोसिएशन के सचिव मो. नासिर कमाल ने संचालन किया। एमपीएस के प्रधानाचार्य मो. शकील, निहाल, भावना आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें