फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: आईएफटीएम की चौथी मंजिल पर चढ़ी छात्रा, आत्महत्या की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। दिल्ली रोड स्थित आईएफटीएम विश्वविद्यालय में बीएससी बायोटेक की छात्रा शुक्रवार की दोपहर आत्महत्या के इरादे से बिल्डिंग की चौथी मंजिल पर चढ़ गई। छत की रेलिंग पर छात्रा को खड़ा देखकर हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के शिक्षकों और कर्मचारियों ने किसी तरह समझाकर उसे नीचे उतार लिया। काउंसिलिंग से पता चला कि छात्रा पारिवारिक विवाद से परेशान होकर आत्मघाती कदम उठाने जा रही थी।
अमरोहा जिले की रहने वाली छात्रा विश्वविद्यालय में बीएससी बायोटेक प्रथम वर्ष की छात्रा है। शुक्रवार की दोपहर करीब तीन बजे जब छुट्टी के बाद अन्य छात्राएं बाहर निकलने लगीं तभी एक छात्रा बिल्डिंग की चाैथी मंजिल की छत पर पहुंच गई। नीचे कूदने के इरादे से छात्रा छत की रेलिंग पर पहुंची तभी छत पर माैजूद विश्वविद्यालय के कुछ कर्मचारियों ने उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन

बाद में शिक्षक व अन्य विद्यार्थी भी छत पर पहुंच गए और उसे समझाकर नीचे ले आए। छात्रा के नीचे आने पर सभी ने राहत की सांस ली। विश्वविद्यालय प्रशासन ने परिजनों काे बुलाकर छात्रा को उनके हवाले कर दिया। छात्रा का अस्पताल में इलाज चल रहा है। एमआरआई और सिटी स्कैन भी कराया गया।
विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि छात्रा के स्वस्थ होने पर उसकी पढ़ाई कराई जाएगी। अभी वह पढ़ने की स्थिति में नहीं है। पाकबड़ा थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर माैके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। उच्चाधिकारियों को भी घटना से अवगत कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें