फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: लाइनपार रामतलैया क्षेत्र में एक माह से नहीं हुई फागिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। लाइनपार रामतलैया क्षेत्र के लोगों का आरोप है कि नगर निगम एक माह से मच्छरों को दूर भगाने के लिए फागिंग नहीं करा रहा है। इस क्षेत्र में कई स्थानों से गंदा पानी नालियों मे आता है। शिवमंदिर के नजदीक नालियां चोक हो गई हैं लेकिन उसकी सफाई नहीं हो रही है। नालियों के चोक होने का अहम कारण मच्छरों का बढ़ना हो सकता है।
विज्ञापन

रामतलैया में रेलवे स्टेशन के नजदीक नाले का पानी आता है। इसी प्रकार चाऊ की बस्ती और सूर्यनगर में नाले का गंदा पानी आता है। बरसात में इसी वजह से राम तलैया में जलभराव तेजी से हो जाता है। क्षेत्र के संभ्रांत नागरिक और कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष देशराज शर्मा का मानना है कि नगर निगम ने करूला नाले को साफ करने के लिए कोई योजना ही तैयार नहीं की है। नाले पर काफी अतिक्रमण है। अतिक्रमण नहीं हटाने के कारण लाइनपार के लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है। रामतलैया में मच्छर अधिक हो गए हैं लेकिन फागिंग पिछले एक माह से नहीं की गई। नालियों की सफाई भी सही समय पर नहीं की जाती है।

नालियां चोक, सफाई की व्यवस्था पर उठाए सवाल
रामतलैया निवासी संदीप कुमार का कहना है कि यहां नालियां चोक हो गई हैं। शिव मंदिर के समीप दो नालियां चोक हो गई हैं। इस कारण गंदगी मंदिर के सामने इकट्ठा है। कोई पूछने वाला नहीं है। नगर निगम के कर्मचारी कुछ नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन



फागिंग वाला आया ही नहीं
दुकानदार महेंद्र कुमार का कहना है कि नगर निगम की तरफ से फागिंग करने वाले कर्मचारी नहीं आ रहे हैं। एक माह से कोई फागिंग करने नहीं आया है। इस मामले में शिकायत करने पर कोई सुनता ही नहीं है।


सफाई व्यवस्था नहीं होने पर आएगी दिक्कत
सुनील सैनी का कहना है कि अभी नालियों की सफाई नहीं होने से बरसात में परेशानी और बढ़ेगी। इसी कारण मच्छर बढ़ रहे हैं। नगर निगम के अधिकारियों को ध्यान देना चाहिए। आम जनता की परेशानी समझनी चाहिए।

सत्ता के दबाव पर चलते हैं कर्मचारी
राम तलैया निवासी प्रेमपाल सैनी का आरोप है कि भाजपा के नेता जहां रहते हैं। वहांं सफाई तेजी के साथ होती है लेकिन अन्य स्थानों पर नगर निगम के कर्मचारी जाने में लापरवाही बरतते हैं। अधिकारियों को ध्यान देना होगा।

रामतलैया की तरफ नहीं आ रहे कर्मचारी
दुकानदार लक्ष्मण सिंह का आरोप है कि क्षेत्र में मच्छरों को भागने के लिए प्रत्येक दिन फागिंग की व्यवस्था होनी चाहिए लेकिन फागिंग वाले कर्मचारी मुख्य रोड पर फागिंग कर भाग जाते हैं। रामतलैया की तरफ नहीं आते हैं।

सूर्यनगर से आता है यहां गंदा पानी
जयपाल का कहना है कि इस क्षेत्र में कई इलाकों से गंदा पानी आता है। पानी को निकालने के लिए कोई योजना नहीं बनाई गई है। नगर निगम को इस मामले में योजना बनाना चाहिए।
लोगों को परेशानियों को समझना होगा।

मंदिर के नजदीक गंदगी बर्दाश्त नहीं
रामतलैया के रहने वाले रामलाल का कहना है कि उनको शिव मंदिर के नजदीक गंदगी बर्दाश्त नहीं है। नगर निगम के अधिकारियों को गंदगी साफ करना चाहिए। यहां काफी संख्या में लोग शिवजी के सामने मत्था टेकने के लिए आते हैं।

नालियों की सफाई और फागिंग जरूरी
दुकानदार आशुतोष जैन का कहना है कि मंदिर के समीप नालों की सफाई शीघ्र होना चाहिए। क्षेत्र में मच्छरों को भगाने के लिए फागिंग जरूरी है। यहां शाम होते ही मच्छर उड़ने लगते हैं। बैठना मुश्किल होता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें