फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: भाई के साथ जा रही महिला के साथ छेड़खानी

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनाठेर (मुरादाबाद)। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि बुधवार को वह भाई के साथ बाइक से ससुराल से अपने मायके जा रही थी। जब वह लालबारा के मोड़ से थोड़े आगे पहुंचे तो लालबारा निवासी चार युवक एक ही बाइक पर आए और उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

टक्कर लगते ही महिला और उसका भाई बाइक सहित सड़क पर गिर गया। आरोप है कि इस दौरान चारों युवकों ने महिला के साथ छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। जब महिला और उसके भाई ने छेड़छाड़ का विरोध किया, तो चारों दोनों भाई-बहन के साथ मारपीट करने लगे। शोर सुनकर आसपास के लोगों के आने पर आरोपी गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर आरोपी सद्दाम, आसिफ, शमशीर, गुलाम रसूल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें