फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती को उठाकर ले जाने की धमकी देने में पांच फंसे

विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। युवती की शादी से पहले उसे उठाकर अपने साथ ले जाने की धमकी देने पर पुलिस ने युवती के भाई की शिकायत पर गांव के ही एक युवक सहित पांच लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। युवती के भाई का कहना है कि उसकी बहन की पंद्रह मई को बरात आनी है।
विज्ञापन

मामला कांठ थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां का रहने वाला व्यक्ति सऊदी अरब में काम करता है। उसने दो वर्ष पहले अपनी बेटी की शादी तय की थी। पंद्रह मई को युवती की बरात आनी है। लेकिन आरोप है कि इससे पहले मंगलवार को गांव का ही रहने वाला वजाहत पुत्र मोबिन अपने परिजनों व अन्य के साथ युवती के घर पहुंचा और उसे शादी से पहले अपने साथ उठाकर ले जाने की धमकी देने लगा। उसने युवती के भाई को धमकी भी दी कि यदि उसने अपनी बहन की शादी की तो वह पंद्रह मई को गांव में बरात नहीं आने देगा। पीड़ित पक्ष ने युवक व उसके साथियों पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया है। मंगलवार की शाम युवती के भाई की तहरीर पर कांठ थाना पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी वजाहत, मोहम्मद मोसीन, जामिन, मुन्नू और रहीसुद्दीन निवासी अकबरपुर चैंदरी थाना कांठ के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें