फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के पांच केस और मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। जिले में संक्रमण की रफ्तार कम होने पर संक्रमित मरीजों की रिकवरी दर बढ़ गई है। शुक्रवार को स्वस्थ होने पर 13 मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया। जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या भी घटकर 34 हो गई है। वहीं पांच नए पॉजिटिव केस भी मिले हैं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम होने पर बिगड़े हालात सामान्य होने लगे हैं। बाजार, दफ्तर, रेस्टोरेंट खुल गए हैं। हालांकि दो दिन का साप्ताहिक कोरोना कर्फ्यू बरकरार है। शुक्रवार को सरकारी और निजी लैब से आई रिपोर्ट में पांच लोग संक्रमित पाए गए। वहीं 13 और संक्रमितों ने कोरोना को मात दी है। स्वस्थ होने पर 13 मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया है। इसके साथ ही जिले के सक्रिय मरीजों की संख्या 40 से कम हो गई है। जिले एक्टिव केस घटकर 34 रह गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें