फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: ऑटो और बाइक की भिड़ंत में होमगार्ड समेत पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी। रविवार देर शाम कुंदरकी नगर में गुलड़ तिराहे के पास इलेक्ट्रॉनिक ऑटो और बाइक वाली टिर्री में जोरदार भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन

जिसमेें एक होमगार्ड समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। चार घायलों को उपचार के लिए सीएचसी ले जाकर भर्ती कराया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उनको जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों में सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में बिलारी थाना क्षेत्र के ग्राम खाबरी अव्वल निवासी बाइक सवार होमगार्ड इंदल सिंह के साथ ऑटो में बैठे क्षेत्र के ही गजूपुर गांव निवासी गुलाम जिलानी, पंडिया गांव सुरेंद्र और जटनी गांव निवासी फुरकान घायल हो गए। इनके अलावा कुंदरकी निवासी सद्दाम भी घायल हुआ है। बताते है कि घायल होमगार्ड इंदल सिंह में कटघर थाने में ड्यूटी करने को जा रहे थे। पुलिस ने हादसे की जानकारी ली और दोनों ही क्षतिग्रस्त वाहनों का कब्जे में ले लिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें