फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: एआई कैमरे से होगी तेंदुआ प्रभावित पांच गांवाें की निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। ठाकुरद्वारा क्षेत्र के तेंदुआ प्रभावित पांच गांवों की निगरानी एआई कैमरे से होगी। गन्ने के खेतों में टावर बनाकर 20 एआई कैमरे लगाए जाएंगे। साथ ही ड्रोन से भी नजर रखी जाएगी। अभी लालापुर पीपलसाना और बहापुर बलिया के पांच किमी के दायरे में पायलट प्रोजेक्ट चलेगा। इसके बाद 50 किमी के एरिये को कवर किया जाएगा।
विज्ञापन

ठाकुरद्वारा क्षेत्र के गांव लालापुर पीपलसाना और बहापुर बलिया में तेंदुए के हमले में दो महिलाओं की माैत हो चुकी है। वहीं तेंदुए 17 लोगों पर हमला कर चुके हैं। क्षेत्र में तेंदुए के लगातार बढ़ते आतंक को देखते हुए जिला प्रशासन ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित स्मार्ट डिफेंस मॉडल तैयार किया है। इसके तहत 39.45 लाख रुपये खर्च कर 20 एआई कैमरे, 10 पिंजरे, एक सर्विलांस ड्रोन, 100 हाई पावर टाॅर्च समेत अन्य उपकरण खरीदे जाएंगे। एडीएम प्रशासन संगीता गाैतम ने बताया कि एआई कैमरों को लालापुर पीपलसाना और बहापुर बलिया गांव के पांच किमी एरिये में गन्ने के खेतों में लगाए जाएंगे। बाद में पायलट प्रोजेक्ट को 50 किमी के एरिये में लागू किया जाएगा।
00
एआई कैमरे में तेंदुए के कैद होने पर बजने लगेगा सायरन
- गन्ने के खेतों में ऊंचे टावरों में एआई कैमरे लगाए जाएंगे। कैैमरे में तेंदुओं की तस्वीर कैद होने पर टावर लगा सायरन बजने लगेगा। साथ ही कंट्रोल रूम में अलर्ट जारी हो जाएगा। जहां से फील्ड में लगे पब्लिक एड्रेस (पीए) सिस्टम और चार पोर्टेबल मेगाफोन के जरिए ग्रामीणों को चेतावनी देकर सतर्क किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें