फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: सावन के अंतिम सोमवार को जलाभिषेक की तैयारी, हरिद्वार व ब्रजघाट रवाना हो रहे शिवभक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सावन के अंतिम सोमवार को शिवालयों में जलाभिषेक के लिए जिले के शिवभक्त बृहस्पतिवार से ही गंगाजल लेने हरिद्वार और ब्रजघाट के लिए रवाना होने लगे हैं। शिवभक्तों के जत्थे रवाना होने के साथ ही शहर में डाक कांवड़ को लेकर तैयारियां भी तेज हो गई हैं।
विज्ञापन

बुद्धि विहार, पीतलनगरी, लाइनपार और हनुमान मूर्ति समेत शहर के कई स्थानों पर डाक कांवड़ सजाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। युवा टोलियां कांवड़ को फूलों, रंग-बिरंगी झालरों और धार्मिक प्रतीकों से सजा रही हैं। डाक कांवड़ के लिए युवाओं की टोलियां भी बनाई जा रही हैं। बुद्धि विहार स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर के आचार्य पंडित उद्धव रात पंत ने बताया कि अंतिम सोमवार को मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना और सजावट की तैयारी की जा रही है। जलाभिषेक के लिए सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने की उम्मीद है।
शिवभक्त अंकित सैनी ने बताया कि हर साल सावन में डाक कांवड़ लेकर हरिद्वार जाते हैं। इस बार भी साथियों के साथ गंगाजल लेकर लौटेंगे और अंतिम सोमवार को भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। वहीं हर्ष सैनी ने बताया कि डाक कांवड़ के लिए कई दिन से तैयारी कर रहे हैं। कांवड़ को सजाने के साथ यात्रा का पूरा इंतजाम किया गया है। ब्रजघाट से गंगाजल लाकर निर्धारित समय पर मंदिर में जलाभिषेक करना हमारा संकल्प है। हनुमान मूर्ति के पास से गंगाजल लेने जाने वाले शिवभक्त पार्थ ने बताया कि साथियों के साथ डाक कांवड़ लेकर हरिद्वार जाएंगे। अंतिम सोमवार को शिवालय में जल चढ़ाकर भगवान शिव से परिवार और समाज की सुख-समृद्धि की कामना करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें