फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोरा राइड झूले की पालकी टूटी, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ईद मेले में झूला टूटने से पांच घायल, भीड़ पर पुलिस ने लाठियां भांजी
विज्ञापन

झूले के संचालन पर एसडीएम ने लगाई रोक, पालिका ने भी जारी कारण बताओ नोटिस
टांडा (रामपुर)। ईद के उपलक्ष्य में लगे छह दिवसीय मेले में शनिवार की रात टोरा राइड झूले की पालकी टूटने से पांच लोग घायल हो गए। इनमें दो को गंभीर चोटें लगी हैं। हादसे के बाद मेले में भगदड़ मच गई। हादसा स्थल झूले के पास बढ़ी भीड़ को भगाने के लिए पुलिस ने खूब लाठियां भांजी। घायलों के परिजनों ने मुआवजा देने की मांग की है। एसडीएम ने झूले के संचालन पर रोक लगा दी और पालिकाध्यक्ष ने मेला ठेकेदार को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
नगर में सैकड़ाें वर्षों से ईद मेला लगता है। पहले यह मेला चार दिवसीय होता था, लेकिन इस बार नगर पालिका ने छह दिवसीय ईद मेले का आयोजन किया है। दो साल बाद लगे मेले को देखने के लिए बड़ी संख्या में नगर, क्षेत्र तथा दूरदराज से लोग पहुंच रहे हैं। ईद मेले में बिजली का झूला, मौत का कुआं, काला जादू, टोरा राइड झुला समेत अन्य झूले आकर्षण के केंद्र बने हुए हैं। शनिवार की रात को भी बड़ी संख्या में लोग मेले में पहुंचे और टोरा राइड झूले में बैठकर उसका आनंद ले रहे थे। मेले में लगे झूले में बैठे अनुज और उसके साथी को कुछ आवाज सुनाई दी। वे कुछ समझ पाते उससे पहले झूले ने रफ्तार पकड़ ली। झूले के रफ्तार पकड़ते ही अनुज और उसके साथ मनोज की पालकी का बोल्ट निकलकर गिर गया और पालकी झूले से अलग हो गई। वह पालकी अपनी बारी का इंतजार कर रहे यासिर अम्मार पुत्र सगीर(17) निवासी मोहल्ला भब्बलपुरी को जाकर लगी। जिस समय यह घटना हुई उस समय झूले की रफ्तार काफी कम थी। पालकी के अलग होते ही हड़कंप मच गया। अनुज और उसके साथी को पालकी से निकाला गया। इस दौरान यासिर और अनुज गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना में अन्य तीन लोगों को भी मामूली चोट पहुंची। घटना के बाद घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रेफर कर दिया गया। इस घटना के बाद मेले में भगदड़ मच गई। घटना स्थल झूले के पास काफी भीड़ एकत्र हो गई। इस भीड़ को भगाने के लिए पुलिस ने लोगों पर खूब लाठियां भांजी। उधर, घटना के बाद लोगों के साथ ही परिजनों ने घायलों को मुआवजा दिए जाने की मांग की है और पुलिस की कार्रवाई पर नाराजगी जताई है।
विज्ञापन

मेले में झूले की पालकी टूटने के हादसे के बाद पालिकाध्यक्ष मेहनाज जहां ने मेला ठेकेदार को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है और एसडीएम राजेश तिवारी ने मेले में झूले के संचालन पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन

सुरक्षा पर उठे सवाल
टांडा। टोरा राइड झूले की पालकी टूटने से पांच लोगों के घायल होने के बाद अब झूलों की सुरक्षा के इंतजाम और उसके तकनीकी जांच पर सवालिया उठने लगो हैं। झूलों को तकनीकी जांच के बाद ही मेले में झूले की अनुमति दी जाती है। इस घटना ने सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। अगर झूले की रफ्तार तेज होती और उसकी पालकी बाउंड्री से बाहर निकल जाती तो हादसा बहुत बड़ा हो सकता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें