फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: बर्तन की दुकान से चोरी करने में चार कर्मचारियों समेत पांच गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कोतवाली क्षेत्र में बर्तन की दुकान में काम करने वाले चार कर्मचारी और उनके एक साथी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने दुकान से सामान चोरी कर अपने साथी को बेच दिया था।
विज्ञापन

कटघर के लाजपत नगर निवासी दीपक वर्मा ने केस दर्ज कराते हुए बताया था कि उनकी कोतवाली क्षेत्र के साहू स्ट्रीट मंडी चौक में बर्तन की दुकान है। दुकान पर मुगलपुरा के लालबाग निवासी अरुण, कटघर के डबल फाटक भदौड़ा निवासी विशाल, रवि और बिलारी के राजा का सहसपुर निवासी आकाश पैकिंग का काम करते हैं। उनकी दुकान से धीरे-धीरे तांबा और पीतल के बर्तन चोरी हो रहे थे। बुधवार रात चारों दुकान से तांबे और पीतल बर्तन चोरी कर ले जा रहे थे। दीपक और उनके भाई ने चारों को पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पूछताछ की गई तो उन्होंने पुलिस को बताया कि गलशहीद के असालतपुरा निवासी इरफान को सामान बेचते हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से सामान बरामद किया है। बृहस्पतिवार को पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें