फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: बार-बार ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 10 वाहन स्वामियों के निरस्त होंगे पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। बार-बार यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालक परिवहन विभाग के रडार पर हैं। विभाग ने ऐसे 10 वाहन मालिकों को चिह्नित किया है। विभाग अब ऐसे वाहनों मालिकों के पंजीकरण निरस्त करने की कार्रवाई करेगा। इसके लिए संबंधित वाहन स्वामियों के पते पर नोटिस जारी कर उनसे जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन

मंडलायुक्त की अध्यक्षता में पिछले दिनों हुई बैठक में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के लिए यातायात के नियमों का बार-बार उल्लंघन करने वालों के वाहनों का पंजीकरण निरस्त करने की कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया था। मंडलायुक्त ने इसका सख्ती के साथ पालन करने के निर्देश परिवहन विभाग के अधिकारियों को दिए थे।
आरटीओ राजेश सिंह ने बताया कि इसके लिए अभिलेख खंगाले गए हैं। ऐसे वाहनों को चिह्नित किया गया है, जिनका दस या उससे अधिक बार चालान काटा जा चुका है। उन्होंने बताया कि इन वाहनों के मालिकों के पते पर विभाग की ओर से पंजीकरण निरस्तीकरण की कार्रवाई के लिए नोटिस भेजे गए हैं। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उनके वाहनों का पंजीकरण निरस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें