फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: पहले जगह दो फिर हटाएंगे दुकान

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मंडी समिति में शनिवार को नगर मजिस्ट्रेट, मंडी निदेशक और मंडी सचिव ने व्यापारियों के साथ बैठक कर प्रस्तावित 38 नई दुकानों के निर्माण की योजना पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने बताया कि परिसर के जिस हिस्से में नई दुकानें बनाई जानी हैं वहां मौजूद सभी दुकानदारों को जल्द अपनी जगह खाली करना होगा। इसी सूचना के बाद बैठक का माहौल तनावपूर्ण हो गया और व्यापारियों ने इस प्रक्रिया पर कड़ी आपत्ति जताई। व्यापारियों ने कहा कि पहले जगह दो फिर दुकान हटाएंगे।
विज्ञापन




व्यापारियों का कहना है कि जहां नई दुकानें प्रस्तावित हैं। वहां करीब 115 दुकानदार 30 वर्षों से अपना कारोबार कर रहे हैं। यह सभी दुकानें पीढ़ियों से स्थापित हैं। इन्हें अचानक हटाने से व्यापारियों की रोजी-रोटी पर संकट खड़ा हो जाएगा। व्यापारियों ने यह भी कहा कि मंडी का विकास होना अच्छी बात है, लेकिन विकास की आड़ में उन्हें बिना किसी वैकल्पिक स्थल दिए बेदखल करना अनुचित है।

बैठक में व्यापारियों ने अधिकारियों को स्पष्ट कहा कि यदि मंडी प्रशासन नई दुकानें बनाना चाहता है तो पहले उन 115 दुकानदारों के बैठने और कारोबार जारी रखने की उचित व्यवस्था करनी होगी। व्यापारियों का आरोप है कि बैठक में अधिकारियों की ओर से कोई ठोस आश्वासन नहीं दिया गया और न ही वैकल्पिक व्यवस्था की कोई योजना सामने रखी गई। इससे व्यापारियों में गहरा रोष है। उनका कहना है कि प्रशासन को विकास कार्यों के साथ-साथ पुराने व्यापारियों के हितों और आजीविका की सुरक्षा पर भी समान ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन


बैठक बिना किसी निष्कर्ष के समाप्त हो गई। अब एक बार फिर से व्यापारियों और प्रशासन के बीच टकराव की स्थिति बनती दिख रही है। बैठक में फल सब्जी विक्रेता कल्याण समिति के अध्यक्ष प्रीतम सैनी, महामंत्री राजकुमार सैनी, प्रवक्ता विनोद कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष मोनू सैनी, राहुल शंखधार, तीरथ सैनी, बिल्लू, राजेंद्र सैनी आदि मौजूद रहे।
00

200 दुकानों को स्वीकृत कराने की मांग
व्यवसायियों ने बताया कि तत्कालीन सिटी मजिस्ट्रेट ने मंडी में 200 दुकानों के निर्माण कराने के लिए प्रस्ताव भेजा था। जिला प्रशासन को शीघ्र ही सभी दुकानों के प्रस्ताव की मंजूरी शासन से दिलाना चाहिए। पूरे प्रस्तावों के स्वीकृत होने पर सभी कारोबारियों को अपने अपने कारोबार करने के लिए स्थान मिल सकेगा।
00

दुकानदारों को बातचीत कर समझा जाएगा
सिटी मजिस्ट्रेट विनय पांडेय ने बताया कि 38 दुकानों में से 28 सब्जी मंडी में बनाई जाएगी। 10 दुकानों और एक चबूतरे का निर्माण फल मंडी में होना है। व्यवस्था बनाने के लिए दुकानदारों को दुकानों के निर्माण के लिए समझाया जाएगा। पता चला है कि कुछ दुकानदारों के पास लाइसेंस है लेकिन दुकानें नहीं हैं। ऐसे दुकानदार दूसरे स्थान पर बैठकर अपना कारोबार कर रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें