फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर भाजपा नेता पर फायरिंग, कार ट्रक में टकराई

विज्ञापन
विज्ञापन
पाकबड़ा। बरेली से लौट रहे भाजपा नेता चेयरमैन पुत्र पर कार सवार बदमाशों ने फायरिंग की। हमलावरों की कार का पीछा करते समय चेयरमैन पुत्र की गाड़ी ट्रक से टकरा गई। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंची और जांच में जुट गई।
विज्ञापन

पाकबड़ा के मोहल्ला रहमत नगर निवासी रिंकू गोस्वामी भाजपा चेयरमैन के पुत्र हैं। रिंकू गोस्वामी अपनी कार से बरेली से देर रात घर लौट रहे थे। उनके साथ कार में सुभाष पीएसओ सोनू गुप्ता भी मौजूद थे। उनकी कार लगभग 12 बजे बाईपास पर पुराने टोल प्लाजा पर पहुंची। तभी पीछे से आ रही कार सवार अज्ञात लोगों ने उनकी कार पर फायरिंग की। फायरिंग में सभी लोग बाल बाल बच गए। रिंकू गोस्वामी अज्ञात हमलावरों का पीछा किया। रफ्तार अनियंत्रित होने पर उनकी कार तेज जीरो प्वाइंट पर ट्रक से टकरा गई। ट्रक ने भी कार को लगभग बीस मीटर घसीटा। टक्कर लगने के बाद ट्रक वाला भी मौके से भाग निकला। हालांकि किसी को कोई चोट नही आई। रिंकू गोस्वामी की कार क्षतिग्रस्त हो गयी। रिंकू गोस्वामी ने मझोला पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मझोला थाना प्रभारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। रिंकू गोस्वामी ने पुलिस को हमलावरों की कार का नंबर भी दे दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मझोला थाना प्रभारी धनंजय सिंह ने बताया कि फायरिंग की कोई घटना नहीं हुई है। मौके पर जाकर जांच पड़ताल कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें