फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविल लाइंस के मऊ गांव में भिड़े दो पक्ष, फायरिंग

Fri, 17 Feb 2017 02:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
Firing
विज्ञापन
सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के मऊ गांव में गुरुवार की रात दो पक्ष भिड़ गए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पत्थर फेंके। जिसमें दादा पोते घायल हो गए। इस दौरान तमंचे से फायरिंग भी की गई। इस घटना से गांव में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई।
विज्ञापन


इसके बाद मामला शांत हो पाया। पुलिस ने एक पक्ष के दो लोगों का मेडिकल कराया है। जबकि दूसरे पक्ष के लोग भी जख्मी बताए जा रहे हैं। मऊ गांव में इल्यास पुत्र नसरुद्दीन और गामा पुत्र छोटे के परिवार रहते हैं। गुरुवार को दोनों परिवारों के बच्चों में विवाद हो गया था।

दोनों परिवार के बड़े भी आ गए थे। शाम को तो दोनों परिवारों को समझाकर शांत कर दिया था। लेकिन रात में जब इल्यास अपने घर के पास खड़ था तो गामा, अमीर और अन्य लोग वहां पहुंच गए। उन्होंने इल्यास के साथ मारपीट शुरू कर दी। खबर मिलने पर इल्यास के पक्ष के लोग भी पहुंच गए।
विज्ञापन


दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई। एक दूसरे पर पत्थर भी फें के गए। जिसमें इल्यास और उसके दादा काशम घायल हो गए। बताया जा रहा है कि इस दौरान हवाई फायरिंग भी की गई। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस डीके शर्मा ने बताया कि दो पक्षों में मारपीट हुई थी। एनसीआर दर्ज की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें