फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह आग बुझने तक दलहा रहा दीवान का बाजार

Sat, 17 Sep 2016 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मुरादाबाद
विज्ञापन
गुरुवार देर रात लगी बैंक में आग से जला सामान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर की सबसे ज्यादा घनी आबादी वाले मोहल्ले दीवान का बाजार में गुरुवार देर रात बैंक से आग की लपटें उठीं तो आस पड़ोस के घरों में चीख पुकार मच गई।   लोग अपने घरोें से बाहर निकल आए। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं।
विज्ञापन


करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। जब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली और अपने घरों में गए। इस अग्निकांड में करीब 30 लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है।  

नागफनी थानाक्षेत्र के दीवान का बाजार में एसबीआई के चौरासी घंटा शाखा में गुरुवार रात करीब सवा दो बजे अचानक धुआं उठने लगा था। कुछ ही देर में बैंक से आग की लफटें उठने लगी थीं। इस अग्निकांड से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया था।
विज्ञापन


एसबीआई की यह शाखा जहां स्थित है वहां सभी मकान एक दूसरे से सटे हैं। इस कारण लोग और अधिक घबरा गए और अपने घरों से बाहर आ गए थे। लोगों ने आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम को आग पर काबू पाने में तीन घंटे लग गए। इस घटना में बैंक का लाखों का नुकसान हुआ। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें