फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्ट सर्किट से सेनेटरी की दुकान में लगी आग

विज्ञापन
बारादरी चौराहे पर सेनेटरी की दुकान में लगी आग का बुझाते दमकल कर्मी। - फोटो : CITY
विज्ञापन
मुरादाबाद। शहर में बारादरी चौराहा स्थित सेनेटरी की एक दुकान में शार्ट सर्किट से आग गई। दुकान से धुआं निकलना शुरू हुआ तो क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने दुकान मालिक को घटना की सूचना दी। इसके बाद दुकान मालिक ने तत्काल दमकल विभाग को सूचना देकर बुलाया। इसके बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन

बारादरी चौराहे पर मोहम्मद इसरार खान की नल (सेनेटरी) की दुकान है। उन्होंने बताया कि रात में दुकान बढ़ाने के कुछ देर बात पड़ोस के लोगों ने बताया कि दुकान के अंदर से धुआं निकला रहा है। जाकर देखा तो पता चला कि शार्ट सर्किट के आग लगी है। तारों में शार्ट सर्किट होने से दुकान में रखे गत्ते में आग लग गई। आग की खबर तुनकर स्थानीय लोगों की काफी भीड़ इकठ्ठा हो गई। दुकान मालिक की मौजूदगी में शटर खोला गया और आग बुझाने की कोशिश की। इसी बीच दमकल की टीम भी मौके पर पहुंची और ज्यादा नुकसान होता इससे पहले ही टीम ने आग पर काबू पा लिया। दुकान मालिक ने बताया कि बारादरी चौराहे से हैलेट रोड ज्यादा दूर नहीं है इसलिए दमकल की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। दुकान में रखे सामान को आग से ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा है। इसरार के मुताबिक दुकान में लोहे के नल, मोटर, प्लास्टिक को टोटियां आदि सामान रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें