दिल्ली रोड पर गिन्नी मोटर्स के नाम से मोटर्स पार्ट्स की गोदाम है। गोदाम के पीछे से ही किराना सामान के भी दो और गोदाम हैं। मुख्य अग्निशमन अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि पहले मोटर्स पार्ट्स के गोदाम में सुबह छह बजे शार्ट सर्किट के कारण आग लगी थी।
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के मझोला थाना इलाके में स्थित किराना सामान के गोदाम में आग गई। सूचना मिलने पर पहुंचे दमकल विभाग के कर्मचारियों ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक लाखों रुपयों का सामान जलकर राख हो चुका था।
विज्ञापन
दिल्ली रोड पर गिन्नी मोटर्स के नाम से मोटर्स पार्ट्स की गोदाम है। गोदाम के पीछे से ही किराना सामान के भी दो और गोदाम हैं। मुख्य अग्निशमन अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि पहले मोटर्स पार्ट्स के गोदाम में सुबह छह बजे शार्ट सर्किट के कारण आग लगी थी।
इसके बाद अन्य गोदाम भी आग की चपेट में आ गए। सूचना मिलने पर दमकल विभाग के कर्मचारी पांच गाड़ियां लेकर मौके पहुंच गए और आग बुझाने में जुट गए। करीब तीन घंटे बाद सुबह नौ बजे आग पर काबू पाया गया।