फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: वीवीआईपी की सुरक्षा के लिए लगाए गए अग्निशमन यंत्र खराब

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। वीवीआईपी सुरक्षा के लिए लगाए गए सर्किट हाउस के चारों अग्निशमन यंत्र एक्सपायर हो गए हैं। तय समय पर इन यंत्रों की रिफिलिंग नहीं कराई गई है। जिम्मेदार अधिकारी इस व्यवस्था के प्रति बेपरवाह बने हुए है।
विज्ञापन

दिल्ली रोड स्थित सर्किट हाउस की सुरक्षा के लिए पुलिस फोर्स की तैनाती रहती है। आग से बचाव के लिए कांफ्रेंस हॉल, गलियारा, किचन सहित अन्य स्थानों पर चार अग्निशमन यंत्र पीडब्ल्यूडी ने लगवाए हैं। कांफ्रेंस हॉल के सिलिंडर की रिफिलिंग 25 मार्च 25 को कराई गई थी। इसकी एक्सपायरी डेट 24 मार्च 26 है। एक माह बाद भी इसकी रिफिलिंग नहीं कराई गई है।
गलियारे में मौजूद सिलिंडर को पांच जनवरी 2025 में भरा गया था। इसकी एक्सपायर डेट चार जनवरी 26 है लेकिन तीन माह बाद भी इस सिलिंडर की रिफिलिंग नहीं कराई गई। किचन के नजदीक स्थित सिलिंडर की रिफिलिंग डेट निकल चुकी है। जानकारों का कहना है कि एक्सपायर डेट के सिलिंडर आग लगने पर काम नहीं करते हैं। उनकी समय पर रिफिलिंग होनी चाहिए।
विज्ञापन


सर्किट हाउस में राज्यपाल और मुख्यमंत्री भी ठहरते हैं
सर्किट हाउस में अपने दौरे के वक्त मुख्यमंत्री भी ठहरने के लिए आते हैं। कुछ दिन पहले झारखंड के राज्यपाल यहां आए थे। सर्किट हाउस में लगातार वीवीआईपी का आवागमन रहता है। सिटी मजिस्ट्रेट विनय पांडेय का कहना है कि सर्किट हाउस के रखरखाव की जिम्मेदारी पीडब्ल्यूडी की है। प्रशासन का कार्य सिर्फ कमरों के एलाटमेंट का है। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को अग्निशमन यंत्रों को दुरुस्त करने के लिए निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें