कुंदरकी। गांव तेवर पट्टी उर्फ काजीपुरा में संपत्ति बंटवारे को लेकर दो पक्षों में चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले पा रहा है। शनिवार को पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर शिक्षक समेत नौ नामजद समेत 17 लोगों पर रिपोर्ट की थी। अब पुलिस ने दूसरे पक्ष की भी तहरीर पर अधिवक्ता समेत चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। कुंदरकी थाना क्षेत्र के ग्राम तेवर पट्टी उर्फ काजीपुरा गांव निवासी जरजीस खान ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि बीते शुक्रवार की दोपहर में वह अपने चाचा तहाव्वुर अली के साथ अपने आम के बाग की देखरेख कर रहे थे।
इसी बीच तनव्वुर अली, रागिब अली, सलीम और शादाब ने यह कहते हुए बोले कि यह बाग हमारा है, इसमें तुम्हारा कुछ नहीं है और गाली गलौच शुरू कर दी। आरोप है कि इन लोगों ने लाठी डंडे से हमला कर दिया और रागिब अली ने उसके चाचा का गला दबा दिया।
इस दौरान उसके साथ भी मारपीट करने लगे, जबकि तनव्वुर अली बाग में सह खातेदार हैं। किसी तरह गांव वालों ने उन्हें बचाया, इसके बाद तनव्वुर अली और उनके पुत्र वहां से गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए।
थाना प्रभारी हम्बीर सिंह जादौन ने बताया कि संपत्ति बंटवारे के विवाद में दो पक्षों की तहरीर पर अलग-अलग रिपोर्ट दर्ज कर ली गईं जिनकी विवेचना कर साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। संवाद