फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: फर्जी रजिस्ट्रेशन नंबर लगे डंपर के साथ चालक गिरफ्तार, दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Mon, 08 Jun 2026 02:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। खनन विभाग और पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर फर्जी रजिस्ट्रेशन और फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस से अवैध खनन का डंपर ले जाते ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी चालक और डंपर के मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

जिला खनन अधिकारी राघवेंद्र सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह सुरजननगर पुलिस चौकी के इंचार्ज ओंकार सिंह के साथ स्योहारा मार्ग पर छह जून को सुबह चेकिंग कर रहे थे। तभी उत्तराखंड की ओर से आ रहे खनन के डंपर को रोकने की कोशिश करने पर चालक डंपर लेकर पीपली अहीर मार्ग से भागने लगा। चालक डंपर को एक भट्ठे के पास खड़ा कर भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने चालक को पकड़ लिया। जांच में डंपर का रजिस्ट्रेशन नंबर फर्जी निकला। गिरफ्तार ड्राइवर ने अपना नाम आसिम बताया। वह उत्तराखंड के लक्ष्मीपुरा खेड़ा निवासी है। पर उसका ड्राइविंग लाइसेंस पर उत्तराखंड के काशीपुर के रतन सिंह निवासी बरखेड़ी के नाम दर्ज था। खनन का प्रपत्र भी सही नहीं मिला।
डंपर को सीज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी ड्राइवर आसिम और डंपर मालिक ठाकुरद्वारा के शहबाजपुर कला निवासी दिलशाद के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज परमार ने बताया कि आरोपी ड्राइवर का रविवार को चालान कर उसे कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें