फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चायनीज मांझा इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। विद्युत विभाग ने चाइनीज मांझा इस्तेमाल करने वाले लोगों के खिलाफ कटघर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। चाइनीज मांझा के कारण विभाग को बेहद नुकसान उठाना पड़ रहा है। साथ ही सप्लाई में भी बाधा आ रही है। इससे परेशान होकर यह शिकायत विद्युत ट्रांसमिशन के उपखंड अधिकारी पिंटू कुमार ने दर्ज कराई है। शिकायत में कहा गया है कि कटघर क्षेत्र में अज्ञात लोगों द्वारा चाइनीज मांझे में पतला स्टील वायर लगाकर पतंगबाजी की जा रही है।
विज्ञापन

मझोला की 220 केवीए ट्रांसमिशन लाइन जोकि एकता कॉलोनी, ट्रांसपोर्ट नगर, पंडित नगला, पीतल नगरी से गुजरती है और रामपुर के 132 केवीए बिजलीघर को सप्लाई प्रदान करती है। चायनीज मांझे के कारण ट्रांसमिशन लाइन में आए दिन फाल्ट होते हैं। इससे न सिर्फ सप्लाई बाधित होती है, बल्कि हाईटेंशन लाइन के नीचे मकान बनाकर रहने वालों के जान माल का खतरा रहता है। उपखंड अधिकारी का कहना है कि समाचार पत्रों के माध्यम से लोगों से लाइन के आसपास वाले क्षेत्र में पतंगबाजी ना करने के लिए अपील की गई है। इसके बावजूद फाल्ट कम नहीं हो रहे हैं। इसके चलते विद्युत विभाग द्वारा कटघर थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। विद्युत विभाग ने पुलिस से अपील की है कि कटघर क्षेत्र में चायनीज मांझे का प्रयोग बंद कराएं। कटघर के साथ साथ मझोला थाने में भी दूसरी ट्रांसमिशन लाइन के संदर्भ में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें