फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब कुंदरकी ब्लाक प्रमुख ने दर्ज कराया केस

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कुंदरकी ब्लाक प्रमुख नगमा ने भाजपा नेता समेत तीन नामजद और कुछ अज्ञात के खिलाफ मारपीट, गाली गलौज और अभद्रता का केस दर्ज कराया है। ब्लाक प्रमुख का आरोप है कि मनोहरपुर के पास भाजपा नेता ने साथियों के साथ उनकी कार रुकवाकर उनसे मारपीट, गाली गलौज और अभद्रता की। एक दिन पहले ही ब्लॉक प्रमुख के पति, देवर समेत आठ लोगों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन

कुंदरकी के डींगरपुर निवासी नगमा ने मझोला थाने में मैनाठेर के बसेरा निवासी पुष्पेंद्र उर्फ बंटी, उनके भाई राजीव और सोनू समेम कुछ अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है। जिसमें नगमा ने बताया कि वह वर्तमान में कुंदरकी की ब्लाक प्रमुख हैं। कुंदरकी की पूर्व ब्लाक प्रमुख के पति डॉ. सुनील कुमार और उनके भाई ओमकार निवासी नवीन नगर सिविल लाइंस मेरे पति गुलाम जिलानी और देवर रब्बानी जिलानी से राजनीतिक रंजिश रखते हैं। नगमा के मुताबिक 17 जून को वह पति, देवर व अन्य के साथ कार से वापस आ रही थी। मझोला थानाक्षेत्र में मनोहरपुर गांव के डॉ. सुनील और ओमकार ने साथी पुष्पेंद्र उर्फ बंटी, राजीव कुमार, सोनू अपने सात- आठ साथियों के साथ मिलकर कार रुकवा ली। उनसे कार में गाली गलौज व मारपीट की। उनके साथ कार में मौजूद महिला सुमन को बाहर खींच लिया उससे अभद्रता की। मारपीट में आसिम के हाथ में चोट आई। आरोप है कि हमलावरों ने धमकी दी कि ब्लाक प्रमुख पद से त्याग पत्र दे दो, वरना अंजाम बुरा हो गया। इसके बाद हमलावर मौके से भाग गए। एक दिन पहले ही भाजपा कार्यकर्ता एवं जिला कार्यकारिणी सदस्य पुष्पेंद्र ने ब्लाक प्रमुख के पति समेत आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया था। सीओ सिविल लाइंस आशुतोष तिवारी ने बताया कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ केस दर्ज कराए हैं। केसों की विवेचना की जा रही है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें