फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुपट्टे से महिला का गला घोंटकर की कोशिश, पति के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। एक महिला ने अपने पति पर दुपट्टे से गला घोंटने की कोशिश करने और ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। महिला की तहरीर पर मझोला थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

मझोला के लाइन पार निवासी महिला मोनिका ने बताया कि सात साल पहले उसकी शादी कांशीराम नगर निवासी सुनील से हुई थी। सुनील दिल्ली में नौकरी करता है। महिला ने बताया कि शादी के बाद ससुराल में दहेज के लिए उत्पीड़न किया गया। इस मामले में उसने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र भी दिया था, जिसे काउंसिलिंग के लिए नारी उत्थान केंद्र भेज दिया गया था। महिला ने बताया कि 15 अप्रैल को वह पुलिस लाइन स्थित नारी उत्थान केंद्र गई थी। यहां से वह बाहर निकली तो आरोपी पति सुनील आ गया और वह उसे सुनसान जगह ले गया। उसका आरोप है कि यहां पति ने मेरे दुपट्टे से गला घोंटने का प्रयास किया। शोर मचाने पर मौके पर लोग जुटे तो वह भाग गया। महिला ने इस घटना की शिकायत नारी उत्थान केंद्र और एसएसपी कार्यालय में की। इसके बाद मझोला थाने में आरोपी पति सुनील कुमार, ससुर राम भरोसे, ननद अरुणा सीमा, देवर विशाल और चचेरे ससुर छोटे लाल के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मझोला थाना प्रभारी धनंजय सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें