राप्तीगंगा एक्सप्रेस ट्रेन में गोरखपुर से हरिद्वार बिना टिकट सफर कर रहे छह लोगों को रेलवे बोर्ड की एंंटी फ्राड स्क्वाॅड ने पकड़ा लिया। यात्री भाजपा सांसदों के नाम से बुक सीटों पर सफर कर रहे थे। टीम ने इन पर 10 हजार 300 रुपये का जुर्माना लगाया है। गोरखपुर से देहरादून के बीच चलने वाली राप्ती गंगा एक्सप्रेस के सेकेंड एसी कोच में सांसद कमलेश पासवान, रविंद्र कुशवाहा, विजय दुबे, प्रवीण निषाद के नाम सीट बुक थीं।
रेलवे बोर्ड शिकायत पहुंची कि सांसदों के नाम से बुक सीटों पर अन्य लोग सफर कर रहे हैं। रेलवे बोर्ड की एंटी फ्राड स्क्वाॅड ने मुरादाबाद में ट्रेन की चेकिंग की। इस दौरान कमलेश पासवान अपनी सीट पर मौजूद थे, लेकिन अन्य सांसदों के नाम से आरक्षित सीटों पर अन्य यात्री सफर कर रहे थे।
इन सीटों पर दूसरे लोग सफर कर रहे हैं। टीम ने आरपीएफ की मदद से सभी को पकड़ लिया। इन पर 10 हजार 300 रुपये का जुर्माना लगाया है। इस दौरान डीसीआईटी जोगेंद्र पाल सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।