फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: ट्रांसफार्मर फुंकने से तीन दिन गुल रही बत्ती, उपभोक्ताओं में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। नगर में तिकोनिया बस स्टैंड पर लगा ट्रांसफार्मर तीन दिन पूर्व फुंक गया था। फुंके ट्रांसफार्मर को तीन दिन बाद भी विद्युत विभाग ने नहीं बदला है। इसके चलते इस ट्रांसफार्मर से जुड़े क्षेत्र के सैकड़ों विद्युत उपभोक्ताओं के घरों में अंधेरा छाया हुआ है। उनके विद्युत संबंधी कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन

इस मोहल्ले के सभासद मोहम्मद हनीफ ने बताया कि शुक्रवार को यह ट्रांसफार्मर धमाके के साथ फुंक गया था। जिसकी सूचना विद्युत विभाग को दे दी गई थी, लेकिन अभी तक ट्रांसफार्मर नहीं बदल गया है। इसे लेकर ट्रांसफार्मर से जुड़े उपभोक्ता में भारी रोष है। सभासद ने विद्युत विभाग से ट्रांसफार्मर को शीघ्र बदलने की मांग की है। वहीं बिजली घर के एसएसओ मोहम्मद आसिफ ने बताया कि अभी तक फुंका ट्रांसफार्मर नहीं बदल गया है। शीघ्र फुंका ट्रांसफार्मर नया आने पर बदला जाएगा।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें