फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजधानी एक्सप्रेस में मारपीट: दो महिलाओं ने नागपुर के एडीआरएम की पत्नी को पीटा, इस बात पर हुआ था विवाद

Fri, 10 Dec 2021 10:31 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
डिब्रूगढ़ से नई दिल्ली के बीच चलने वाली राजधानी एक्सप्रेस में बृहस्पतिवार को मामूली विवाद में दो महिला यात्रियों ने एडीआरएम नागपुर की पत्नी से मारपीट की। इस मामले की एडीआरएम नागपुर की पत्नी ने नई दिल्ली जीआरपी में रिपोर्ट दर्ज कराई है। नई दिल्ली जीआरपी ने दोनों आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


घटना बृहस्पतिवार की सुबह 10.15 बजे मुरादाबाद स्टेशन की है। डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस (20503) के बी-12 कोच में सीट नंबर 57 और 60 पर अलीपुरद्वार जंक्शन से दो महिलाएं सरला तवांग और निर्मला बर्मन नई दिल्ली के लिए बैठी थीं। 

वहीं, एडीआरएम नागपुर की पत्नी मणिबाला सिंह का बरेली से उसी कोच में सीट संख्या 59 आरक्षित थी। तीनों की सीटें एक ही क्रम में थीं। एडीआरएम की पत्नी की आरक्षित सीट पर सामान रखा था। उन्होंने दोनों से अपनी सीट से सामान हटाने को कहा था। 
विज्ञापन


इसी बात को लेकर दोनों महिलाएं उनसे बहस करने लगीं। आरोप है कि उक्त महिलाओं में से एक ने एडीआरएम की पत्नी को चांटा जड़ दिया। कंट्रोल रूम से सूचना मिलने पर जीआरपी और आरपीएफ ट्रेन में पहुंचे, लेकिन ट्रेन के चलने के कारण ज्यादा बात नहीं हो सकी। वहीं, एडीआरएम की पत्नी ने मुरादाबाद में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई। पीड़ित महिला ने नई दिल्ली स्टेशन पर जीआरपी में रिपोर्ट दर्ज कराई। दोनों आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया है। 
 
विज्ञापन

ट्रेन में सीट पर सामान रखने को लेकर महिलाओं के बीच सामान्य विवाद था। ये संयोग की बात है कि एक महिला रेल अधिकारी की पत्नी निकलीं। जीआरपी और आरपीएफ ने मामले को अटेंड किया था। किसी भी महिला की ओर से मंडल में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।
- सुधीर सिंह, सीनियर डीसीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें