फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महलकपुर माफी गांव में दो पक्षों में मारपीट, गांव में पुलिस तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
पाकबड़ा। थाना क्षेत्र के महलकपुर माफी गांव में बुधवार रात सिगरेट के धुएं को लेकर दो अलग-अलग समुदाय के दो परिवार आमने-सामने आ गए। आरोप है कि दोनों परिवारों ने एक दूसरे के घरों पर हमला कर दिया। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। मारपीट में दोनों परिवारों के एक-एक युवक घायल हुए हैं। दोनों घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन

पाकबड़ा थाना क्षेत्र के महलकपुर माफी गांव में होली चौक पर नाजिम अपने साथियों के साथ सिगरेट पी रहा था। वहां पर संजीव भी अपने साथियों के साथ खड़ा था। संजीव ने नाजिम से दूसरी तरफ सिगरेट का धुआं छोड़ने को कहा तो इसी बात को लेकर दोनो में तू-तू, मैं-मैं होने लगी। उसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। दोनों के घरवालों को पता चल गया। दोनों परिवारों ने एक दूसरे के घरों पर चढ़कर मारपीट करनी शुरू कर दी। कुछ लोगों ने इस झगड़े को संप्रदाय रंग देने की कोशिश की। इसी तरह की सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी योगेंद्र कृष्ण यादव भारी फोर्स व डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल संजीव व रिजवान को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में ले लिया है। सुरक्षा के लिहाज से गांव में पुलिस तैनात कर दी गयी है। थाना प्रभारी योगेंद्र कृष्ण यादव ने बताया कि दो पक्षों में झगड़ा हुआ था। दोनों तरफ से दो लोग घायल है। दोनों को जिला अस्पताल भिजवाया गया है। दोनों परिवारों में पुरानी रंजिश भी चली आ रही है। दोनों पक्षों की तहरीर मिल गयी है। एनसीआर दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें