मुरादाबाद। डिलारी ब्लॉक के गांव गक्खरपुर में डेंगू का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को जिले में डेंगू के पंद्रह मरीज और मिले हैं। इसमें गक्खरपुर गांव के मरीजों की संख्या तेरह रही, जबकि शहर में दो मरीज डेंगू पॉजिटिव पाए गए। वहीं जिले में डेंगू पीड़ितों की संख्या 153 हो गई है।
जिले में डेंगू और वायरल का फैलाव कम होने की बजाय बढ़ता ही जा रहा है। डिलारी सीएचसी से मंगलवार को पंद्रह डेंगू आशंकित मरीजों का सैंपल एलाइजा टेस्ट के लिए जिला अस्पताल भेजा गया था। बुधवार को आई सैंपल की रिपोर्ट की में तेरह लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई। इसमें पंद्रह वर्षीय किशोर और 70 साल के बुजुर्ग शामिल हैं। इसके अलावा निजी लैब की जांच में कोर्ट रोड निवासी 20 वर्षीय युवक और करूला निवासी 43 वर्षीय व्यक्ति में भी डेंगू की पुष्टि हुई है।
सीएमओ डॉ. एमसी गर्ग ने बताया कि पंद्रह मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इसमें 13 मरीज गक्खरपुर गांव के हैं।