फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छजलैट थाने में खड़े पुराने वाहनों में लगी भीषण आग

विज्ञापन
मुरादाबाद के कांठ तहसील स्थित छजलैट थाने में सोमवार की शाम आग लगने से धू-धू कर जलते वाहन। संवाद - फोटो : KANTH
विज्ञापन
कांठ (मुरादाबाद)। छजलैट थाने के परिसर में खड़े पुराने नीलामी वाले वाहनों में अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। आग की ऊंची-ऊंची लपटें देख थाना परिसर में हड़कंप मच गया। आसपास रह रहे लोग भी आनन फानन अपने घरों से बाहर निकल गए। पुलिस कर्मियों और लोगों ने आग पर काबू पाने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह असफल रहे। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने जैसे तैसे काफी देर के बाद मुश्किल से आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक कई वाहन पूरी तरह से जल चुके थे। आग क्यों और कैसे लगी इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

सोमवार को छजलैट थाने का स्टाफ अपने अपने काम में व्यस्त था। शाम करीब साढ़े चार बजे थाना परिसर के पीछे ग्राउंड में खड़े नीलामी वाले वाहनों में अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। जब थाने का एक सिपाही वाहनों की ओर गया तो आग की ऊंची-ऊंची लपटें देखकर दंग रह गया।
उसने शोर मचाया तो थानाध्यक्ष राम प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक व अन्य स्टाफ दौड़कर वाहनों की तरफ पहुंचा। थाना परिसर से आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठता देख आसपास रह रहे लोग भी अपने-अपने घरों से बाहर निकल गए और पानी की बाल्टियां लेकर दौड़े। पुलिस कर्मियों और लोगों ने आग पर काबू पाने का काफी प्रयास किया लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

आग की लपटें और भड़क गईं। इसके बाद सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग की टीम छजलैट थाने पहुंची और मुश्किल से कड़ी मशक्कत के बाद जैसे तैसे आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक छह कारें, एक बैलगाड़ी, एक बाइक जुगाड़ और एक टाटा मैजिक सहित कई वाहन जल चुके थे। आग लगने की सूचना पर पुलिस क्षेत्राधिकारी सलोनी अग्रवाल छजलैट थाने पहुंचीं और जानकारी जुटाई। आग क्यों और कैसे लगी है इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।
कैसे लगी आग, चल रही जांच
कांठ। सोमवार को छजलैट थाना परिसर में खड़े नीलामी वाले वाहनों में आग क्यों और कैसे लगी है, इसका कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। क्योंकि जिस स्थान पर वाहन खड़े हैं वहां न तो कोई वाहन स्टार्ट खड़ा था और न ही आसपास कोई बिजली की लाइन या केबिल जा रहा है। संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग का कारण जानने के लिए अग्निशमन विभाग के एफएसओ शत्रुघ्न, सीएफओ मुकेश आदि टीम के साथ सोमवार शाम आठ बजे तक मौके पर जांच में जुटे रहे। संवाद
मौके पर पहुंचे अग्निशमन के तीन वाहन
कांठ। सोमवार की शाम छजलैट थाने में खड़े पुराने वाहनों में आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर अग्निशमन विभाग के तीन वाहन पहुंच गए। एफएसओ शत्रुघ्न, सीएफओ मुकेश की मौजूदगी में अग्निशमन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत कर करीब एक घंटे के बाद जैसे तैसे आग पर काबू पाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें