फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कंपनी बाग में प्रवेश के लिए शुल्क वसूली शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कंपनी बाग में अब मुफ्त में एंट्री नहीं मिलेगी। नगर निगम ने कंपनी बाग में एंट्री करने के लिए टिकट की व्यवस्था शनिवार से शुरू कर दी। अब शहरवासियों को कंपनी बाग में प्रवेश के लिए 50 रुपये का शुल्क देना होगा। हालांकि, सुबह के समय सैर करने वालों को इससे छूट प्रदान की गई है। व्यवस्था के तहत कंपनी बाग में सुबह पांच से नौ बजे तक लोगों को मुफ्त में प्रवेश मिलेगा। सुबह नौ से लेकर रात के नौ बजे तक पार्क में एंट्री पर 50 रुपये का टिकट लेना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन

नगर निगम ने शनिवार को टिकट की व्यवस्था शुरू की तो पहले दिन पांच हजार रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। पहले दिन सौ लोगों ने पार्क में टिकट लेकर प्रवेश किया। निगम के अधिकारियों के मुताबिक पार्क में बेहतर सुविधा, सौंदर्यीकरण और नियमित रखरखाव के लिए प्रवेश पर शुल्क लगाया गया है। पार्क में प्रवेश करने पर शुल्क लगाए जाने के लिए नगर निगम की बोर्ड बैठक में भी प्रस्ताव पारित किया गया था। नगर आयुक्त के अनुसार पार्क परिसर में टहलने वाले लोगों के लिए सिंथेटिक ट्रैक का भी निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए जल्द ही कार्य शुरू होगा।
नगर निगम के इसी पार्क में 5-डी मोशन थिएटर और भूलभुलैया का भी निर्माण कराया गया है। 5-डी मोशन थिएटर का जल्द ही उद्घाटन होने वाला है। भूलभुलैया का लुत्फ लेने के लिए हर दिन सैकड़ों की संख्या में शहर के लोग पूरे परिवार के साथ पहुंचते हैं। इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल रहती हैं। इन्हीं लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नशेड़ी व उत्पाती किस्म के लोगों को प्रवेश न मिले, इसलिए निगम ने शुल्क वसूलने की शुरुआत की है। कंपनी बाग में प्रवेश के लिए पहला टिकट एक बच्ची ने लिया, जिसका कर्मचारियों ने स्वागत किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें