फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अवैध संबंध के शक में पिता ने मारी थी नाबालिग बेटी को गोली, चौंकाने वाला सच सामने आने पर पुलिस भी हैरान

Wed, 12 Jun 2024 03:33 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में नाबालिग लड़की को गोली मारने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। नाबालिग की हत्या उसके बाप ने ही की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बिलासपुर थाना इलाके के एक गांव में नाबालिग बेटी को अज्ञात लोगों द्वारा गोली मारने का आरोप लगाते हुए पिता ने मुकदमा लिखवाया था। पुलिस जांच में पिता ही आरोपी निकला। बुधवार को बिलासपुर पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी पिता को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।

बिलासपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने पुलिस को सूचना दी थी कि उसकी 17 वर्षीय बेटी पर किसी ने गोली चला दी। गोली उसकी जांघ में लगी थी। मामले में पिता ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर भी दी थी, जिसमें बिलासपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। 
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी बिलासपुर ने मामले के खुलासे के लिए टीम गठित की थी। जिसके बाद टीम ने आस-पास के करीब 40 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चैक किए और परिवार के लोगों से पूछताछ के दौरान गहनता से जांच की गई। 

मुखबिरों को भी मामले के खुलासे के लिए लगाया गया था। जांच में सामने आया कि मुकदमा लिखवाने वाले पिता ने ही नाबालिग बेटी पर रात में घर पर मौजूद नहीं मिलने पर अवैध संबंध के शक में गोली चलाई थी। आरोपी पिता को एक तमंचे के साथ गिरफ्तार किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें