फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: ससुर पर छेड़खानी और पति पर तलाक देने का आरोप

Wed, 08 Oct 2025 02:19 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। विवाहिता ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में अपने ससुर पर छेड़खानी करने और पति पर तलाक देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति सहित छह पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

विवाहिता का कहना है कि डेढ़ साल पहले उसकी शादी हुई थी। जिसमें दिए गए दान दहेज से ससुराल वाले खुश नहीं हुए। पति, ससुर, सास, ननद और ननदोई आए दिन कम दहेज लाने के ताने देकर मारपीट कर उसे प्रताड़ित करने लगे। विवाहिता का आरोप है कि तीन महीने पहले ससुर ने उसके साथ अश्लील हरकतें करते हए छेड़खानी की। उसने जब पति व ससुराल वालों से इस की शिकायत की तो इन्होंने गालियां देते हुए मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। संभ्रांत लोगों द्वारा किए गए समझौते को भी इन्होंने तोड़ दिया। जब वह खुद ससुराल पहुंची तो ससुर ने फिर गलत हरकतें कीं। इसके बाद पति ने उसे तलाक दे दिया। थाना पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर पति सहित सभी आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर विवेचना शुरू की है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें