फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: किसानों की मेहनत पर बारिश ने फेरा पानी,तेज हवा से गिरीं फसलें

Wed, 08 Oct 2025 02:19 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। तेज बारिश और हवा के कारण किसानों की खतों में खड़ी धान, उड़द और गन्ने की फसलें गिर गई हैं। जिसे लेकर किसान चिंतित हैं। उन्होंने प्रशासन ने गिरी फसलों का आंकलन कराकर नुकसान का मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन

कांठ तहसील क्षेत्र में इस समय खेतों में धान, उड़द और गन्ने की फसलें खड़ी है। जिसके पूर्ण रूप से पकने का किसान बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन सोमवार और मंगलवार को हुई मूसलाधार बारिश और तेज हवा के कारण क्षेत्र में किसानों की खेतों में खड़ी धान, उड़द और गन्ने की फसलों को गिरा दिया है, जिससे किसानों का बड़ी नुकसान हुआ है। छजलैट के किसान वीर सिंह, राजपाल सिंह, समरपाल सिंह, दिनेश कुमार, चंद्रपाल सिंह, कांठ के जितेंद्र सिंह, हरपाल सिंह, भूपेंद्र सिंह, विजयपाल सिंह आदि का कहना है कि जो फसल बारिश या हवा से गिर जाती है उसे खेतों में चूहे नहीं छोड़ते हैं। धान की गिरी फसल का दाना भी खराब और काला पड़ जाता है। किसानों ने खेतों में गिरी फसलों का सर्वे कराकर मुआवजा दिलाने की मांग प्रशासन से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें