कुंदरकी। भाकियू टिकैत ने खेतों की मिट्टी का खनन कर उसका अवैध व्यापार होने पर आक्रोश जताया। पुलिस से शिकायत करने पर भी शिमलाठेर के जंगल में खनन नहीं रुका तो भाकियू टिकैत के सदस्य बृहस्पतिवार को कुंदरकी थाने में चार घंटे धरने पर बैठे रहे। अवैध खनन करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की मांग उठाई।
किसानों का कहना था कि परमिशन की आढ़ में जिम्मेदारों से सांठगांठ करके अधिक खनन किया जाता है, जोकि अवैध खनन की श्रेणी में आता है। वहीं एसडीएम ने किसान नेताओं से फोन पर वार्ता की और शुक्रवार की दोपहर तक कार्रवाई का आश्वासन दिया। मौके पर धरना प्रदर्शन में भाकियू टिकैत के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष चौधरी भयराज सिंह, युवा जिलाध्यक्ष ऋषभ चौधरी, नगराध्यक्ष साजिद खान उर्फ बबलू, ब्लॉक महामंत्री रागिब चौधरी, युवा जिला महासचिव मोहम्मद सैफ, फहीम पाशा, तसलीम बाबा, सैफुल्लाह, नसीम लंबरदार आदि किसान रहे।