फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: किसानों ने घटताैली और बीज खाद की समस्याओं को उठाया

Wed, 29 Oct 2025 01:40 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। प्रशासन की मौजूदगी में मंगलवार को तहसील सभागार में किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू टिकैत और त्रिवेणी शुगर मिल के प्रबंधन के प्रतिनिधिमंडल के बीच वार्ता हुई।
विज्ञापन

तहसीलदार प्रवीण कुमार और नायब तहसीलदार आदित्य कुमार मौर्य की मध्यस्थता में करीब दो घंटे तक दोनों पक्षों की वार्ता चली। इसमें यूनियन के जिलाध्यक्ष घनेंद्र शर्मा के नेतृत्व में शुगर मिल से संबंधित समस्याओं को उठाया गया। इसमें मांग की गई कि किसानों को मिल रेट पर ही साफ सुथरा गन्ने का बीज उपलब्ध कराया जाए। किसी भी गन्ना क्रय केंद्र पर घटताैली न की जाए।
गन्ना क्रय केंद्रों से गन्ने की ढुलाई ट्रैक्टर ट्राली (छक्के ) से न की जाए और गन्ने को ट्रकों से ही ढोया जाए। गन्ने में कीटनाशक के छिड़काव के लिए असली दवाइयां अनुदान पर किसानों को उपलब्ध कराई जाए। किसानों को एनपीके और अन्य खाद भी शुगर मिल द्वारा अनुदान पर दिया जाए। त्रिवेणी शुगर मिल के गन्ना महा प्रबंधक टीएस यादव, मिल के प्रशासन प्रबंधक त्रिवेंद्र अखिलेश्वर उपाध्याय मौजूद रहे।
विज्ञापन

शुगर मिल के मौजूद प्रबंधन ने उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। वहीं उनकी मांगों को मिल प्रबंधन की आगामी होने वाली बैठक में रखने का भी आश्वासन दिया गया। जबकि यूनियन के जिलाध्यक्ष ने कहा है कि यदि मिल प्रबंधन ने समझौते पर अमल नहीं किया तो किसान यूनियन को सड़क पर उतरना पड़ेगा।
बैठक में प्रथम बैंक के प्रबंधक भी पहुंचे जिसमें यूनियन ने किसान क्रेडिट कार्ड पर वापस होने वाले तीन प्रतिशत ब्याज को किसानों को न देने का मामला उठाया। इस पर मौजूद प्रबंधक ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। बैठक में राजेंद्र चौधरी, सोमवीर सिंह, गुर्जर सिंह, शिवराज सिंह, अयूब अली, सुमित चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें