फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: तीन महीने में किसानों का ऋण हुआ दोगुना

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। किसानों की आय दोगुना करने के लिए बैंकों की ओर उन्हें ऋण दिया जा रहा है। पिछले तीन महीने के भीतर बैंकों ने किसानों को दोगुना ऋण दिया है। सितंबर तिमाही में किसानों ने बैंकों से 684 करोड़ का लोन लिया है।
विज्ञापन

जिले के 10 से अधिक बैंक किसानों को खेती करने के लिए ऋण देते हैं। किसानों को बैंकों द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-2026 में 3017 करोड़ रुपये का ऋण देने का लक्ष्य रखा गया है। किसानों ने जून तिमाही में 370 करोड़ रुपये का लोन लिया। वहीं सितंबर तिमाही में यह लोन बढ़कर 1054 करोड़ रुपये हो गया है। इसमें सितंबर तिमाही का 684 करोड़ रुपये लोन भी शामिल है। बैंक कर्मियों के अनुसार दिसंबर तिमाही में किसानों का ऋण करीब दो हजार करोड़ रुपये से अधिक होने का अनुमान है। किसानों को सबसे अधिक 550 करोड़ रुपये से ज्यादा का ऋण प्रथमा बैंक ने दिया है। वहीं ऋण देने के मामले में एसबीआई का दूसरा नंबर है। प्रथमा बैंक से जिले 70 हजार से अधिक किसानों को ऋण का लाभ मिला है।
00
-ऋण किसानों की मदद के लिए दिया गया है। किसान ऋण को समय से जमा करें। ऋण का पेमेंट ठीक होने से बाद में किसानों को बढ़ाकर ऋण दिया जाएगा।-पंकज सरन, एलडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें