फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कम मुआवजा देने के विरोध में 10 गांव के किसानों का प्रदर्शन

Sun, 18 Oct 2026 02:45 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। क्षेत्र के करीब 10 गांवों के किसानों ने शनिवार को प्रदर्शन कर ग्रीन हाईवे के लिए जमीन अधिग्रहण में कम मुआवजा देने का आरोप लगाया है। इन किसानों ने तहसील पहुंचकर समाधान दिवस के दौरान प्रदर्शन किया। साथ ही व्यावहारिक सर्किल रेट के अनुसार मुआवजे की मांग की।
विज्ञापन

यह मामला गोरखपुर-शामली-पानीपत ग्रीन हाईवे के भू-अधिग्रहण से जुड़ा है। प्रदर्शन करने वालों में गांव लालापुर पीपलसाना, रतूपुरा, नाहरवाला शेरपुर पट्टी ,शेरपुर बहलीन, गदापुर सहित 10 गांवों के किसान शामिल थे। प्रदर्शनकारी किसानों ने समाधान दिवस की अध्यक्षता कर रहे एडीएम जितेंद्र पाल को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में उन्होंने कहा कि ग्रीन हाईवे के भूमि अधिग्रहण में यहां अन्य जनपदों के मुकाबले कम सर्किल रेट पर मुआवजा दिया जा रहा है। इस क्षेत्र की भूमि का सर्किल रेट काफी समय से नहीं बढ़ाया गया है, जिससे मुआवजा राशि कम बैठ रही है। पड़ोसी जनपद बिजनौर में किसानों को अधिक मुआवजा दिया जा रहा है। ज्ञापन में क्षेत्र के किसानों ने अपनी भूमि का मुआवजा सर्किल रेट से 10 गुना अधिक दर पर देने की मांग की है। एडीएम ने उनकी मांग डीएम तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। प्रदर्शन में भूदेव सिंह, प्रमोद कुमार, सुरेंद्र सिंह, अरविंद कुमार आदि शामिल रहे। 00

ठाकुरद्वारा बार एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने समाधान दिवस के दौरान प्रदर्शन कर एडीएम को ज्ञापन दिया। बार एसोसिएशन के महासचिव सतीश कुमार वत्सल के नेतृत्व में दिए ज्ञापन में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 714 के लिए अधिग्रहण की गई भूमि के बैनामे से बिक्री हुए मामलों में राजस्व अभिलेखों में नामांतरण की मांग की गई है। ज्ञापन में कहा गया है कि नामांतरण आदेश न होने से किसानों को अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोन लेने जैसे जरूरी काम भी नहीं हो पा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन

अखिल भारतीय किसान मजदूर सभा ने शनिवार को जुलूस निकालकर धान खरीद शुरू कराने नलकूपों के खराब मीटर बदलवाने की मांग की। समाधान दिवस के दौरान प्रदर्शन में माधोवाला के सरकारी नलकूप संख्या 108 के खराब बिजली मीटर का मुद्दा उठाया। साथ ही मांगों पर जल्द कार्रवाई के लिए जोर दिया। ज्ञापन में स्मार्ट मीटरों से गलत बिल आने और गांव-गांव सुधार कैंप लगाने की मांग भी शामिल है। ज्ञापन देने वालों में संगठन के जिला सचिव हरस्वरूप सिंह, प्रीतम सिंह, नरेश सिंह, राजकुमार आबिद अली आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें