फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: ईस्ट फीडर के टूटे पोल ठीक न होने से किसान परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। सप्ताह भर पहले आंधी में बिलारी देहात विद्युत उपकेंद्र के ईस्ट फीडर के टूटे विद्युत पोल ठीक न हो पाने से नलकूप उपभोक्ता किसान परेशान हैं। किसानों ने शुक्रवार दोपहर तहसील पहुंचकर एसडीएम को अपनी समस्याओं का ज्ञापन सौंपा। एसडीएम ने समाधान के लिए अधिशासी अभियंता और एसडीओ से दूरभाष पर वार्ता कर समाधान करने को कहा।
विज्ञापन

ईस्ट फीडर से जुड़े ग्रामों धर्मपुर, पीपली, ग्वारखेड़ा, मकरंदपुर आदि ग्रामों को नलकूप स्वामी अनेक किसान स्थानीय किसान नेता पंकज चौधरी मंढवा के नेतृत्व में तहसील पहुंचे और एसडीएम को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा। बताया कि बीते दिनों आंधी में ईस्ट फीडर की निजी विद्युत ट्यूबवेलों को जाने वाली लाइन के सात पोल टूट गए थे, उनके स्थान पर अभी तक दूसरे विद्युत पोल नहीं लग पाए हैं। ट्यूबवेल न चलने से खेतों में खड़ी फसलें सूख रही हैं।
किसानों ने आरोप लगाया कि बिलारी विद्युत उपखंड के एसडीओ और विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता अवकाश पर हैं। ऐसी स्थिति में कोई भी किसानों की समस्याएं सुनने को तैयार नहीं हैं। एसडीएम विनय कुमार सिंह ने किसानों के सामने ही दूरभाष पर अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड मुरादाबाद और एसडीओ विद्युत बिलारी से वार्ता की। अधिशासी अभियंता ने एसडीएम को आश्वासन दिया कि शीघ्र ही नए विद्युत पोल भेजे जा रहे हैं और विद्युत आपूर्ति सुचारु करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें